4.20 लाख की 21.80 ग्राम स्मैक के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी- कोतवाली पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए मनियर ईटमा रेलवे अंडर ब्रिज के पास से स्मैक बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी मनोज कुचवंदिया निवासी सहराना के कब्जे से 21.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 4.20 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर के निर्देश पर टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Pichhore, Shivpuri | Jul 25, 2026