*खनियाधाना: कस्तूरबा गांधी विद्यालय में विधायक जी ने बेटियों से बंधवाई राखी, बेटियों की खुशहाली और सुरक्षा की कामना की*
विधानसभा-26 पिछोर के खनियाधाना में आज मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे एक भावुक और आत्मीय क्षण देखने को मिला।स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक जी पहुँचे, जहाँ विद्यालय की बेटियों ने उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। बेटियों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ विधायक जी की कलाई पर राखी बांधी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विधायक जी ने सभी बेटियों से आशीर्वाद लिया और कहा कि बेटियों का यह स्नेह और आत्मीयता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बेटियाँ सदैव खुश रहें, सुरक्षित रहें और जीवन में खूब आगे बढ़ें।विधायक जी ने कहा, बेटियाँ ही हमारे समाज की शक्ति और भविष्य की पहचान हैं। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
Sukhdev Shingh Sonu Yadav Neelesh Rajpoot Rakesh Lodhi हरिभान सिंह लोधी बीजेपी Ramkumar Yadav Muhasa Amit Paderiya
Siyaram Lodhi Kamlesh Lodhi Jyotiraditya M Scindia कपूर लोधी कुचलोंन MLA Pritam Lodhi Office Page Sunil Lodhi Keransingh Lodhi