धमदाहा: सहसौल में चली गोली, बहनोई पर जानलेवा हमले का आरोप; साले को निशाना बनाकर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा व मिसफायर
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत बिकोठी थाना क्षेत्र के सहसौल गांव में शुक्रवार की देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित ने अपने बहनोई समेत चार लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए बिकोठी थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक मिसफायर गोली बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।