🚨 शंकरी बाई भील प्रकरण को लेकर चित्तौड़गढ़ में आज बड़ा घटनाक्रम! कलेक्ट्रेट पर महा धरने की तैयारी, पुलिस प्रशासन अलर्ट!
कल शंकरी बाई भील को ले जाने के घटनाक्रम के बाद आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित महा धरना प्रदर्शन को लेकर चित्तौड़गढ़ में हलचल तेज हो गई है।
धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास बैरिकेडिंग की जा रही है। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी बंदूकें, लाठी और सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर तैनात दिखाई दिए।
अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया जा रहा है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
वहीं, इस घटनाक्रम को लेकर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के भी चित्तौड़गढ़ पहुंचने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि उनके आगमन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
कल के घटनाक्रम के बाद आज होने वाले धरना प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
📍 चित्तौ
Chittaurgarh, Chittorgarh | Nov 23, 2026