आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के मधेली के पास पुल से टकराए मोटरसाइकिल सवार तीन युवक, चल रहा है इलाज
पुरैनी थाना क्षेत्र के कुरसंडी से भोज खाकर अपने गांव की ओर लौट रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर मधेली के पास एक नहर पर बने पुल से टकरा गए जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उदाकिशुनगंज पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। तीनों घायल उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।