गिरिडीह: ताराटांड़ के चिहुट्टियां गांव में युवक की संदिग्ध मौत, शव सदर अस्पताल लाया गया
ताराटांड़ थाना क्षेत्र के चिहुट्टियां गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को 12 बजे इसके शव को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए। मृतक की पहचान *सादीत कुमार, पिता राजकुमार, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।