मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर में मंगलवार को पंचायती के दौरान दो पाटीदारों के बीच हुई मारपीट में देव कुमार साह नामक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9:00 बजे पुराने विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान हुई। जहां कहा सुनी बढ़ते बढ़ते मारपीट में बदल गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में छपरा रेफर कर दिया गया।