भगवानपुर: मानवता की मिसाल: सड़क हादसे में घायल बाइक चालक को ठेला से एक किलोमीटर लादकर पहुंचाया अस्पताल
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली विद्यालय के पास समसा-पिपरा पथ पर सोमवार को दोपहर करीब एक बजकर चालीस मिनट पर सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मेहदौली गांव निवासी योगेंद्र तांती के करीब 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।