हनुमानगढ़: जिला प्रभारी फूसाराम गोदारा ने कांग्रेस में गुटबाजी से किया इनकार, बोले- पार्टी को मजबूत करने वालों को मिलेगा सम्मान
नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में जिला प्रभारी पूसाराम गोदारा ने संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी से इनकार करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वही कार्यकर्ता सम्मान और महत्व पाएगा।