अमरोहा: तिगरी गंगा मेले को लेकर अमरोहा के रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, 23 से दौड़ेगी मेला स्पेशल ट्रेन
Amroha, Amroha | Nov 16, 2026 अमरोहा के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। अमरोहा, गजरौला, काफूरपुर, कैलसा और कांकाठेर रेलवे स्टेशनों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। वहीं कांकाठेर स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों के साथ एक बटालियन पीएसी सुरक्षा की कमान संभालेगी।