लखीसराय: केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्र.सिंह उर्फ ललन सिंह लखीसराय पहुंचे, पटना के लिए हुए रवाना
केंद्रीय मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह अपने रामगढ़ चौक प्रखंड के एकदिवसीय दौरा कार्यक्रम पूर्ण करने के उपरांत शुक्रवार की अपराह्न 4 बजे लखीसराय सर्किट हाउस पहुंचे. तकरीबन 20 मिनट तक माननीय मंत्री यहां रुके. इसके बाद यहां से वे सड़क मार्ग से पटना के लिए प्रस्थान कर गए. यहां कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया.