लखीसराय: जिला मुख्यालय में जिला नियोजन कार्यालय परिसर में रोजगार शिविर का आयोजन होगा
जिलामुख्यालय जिला नियोजन कार्यालय परिसर में 12 अप्रैल की पूर्वाह्न 11:00 बजे रोजगार जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा । शुक्रवार की संध्या 6:13 पर जिला प्रशासन के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12 अप्रैल रोजगार कैंप के आयोजन में फ्रीडम एम्पलाई लिबबिटी एकेडमी लखीसराय के द्वारा शिक्षक पद हेतु कुल 20 पदों के लिए साक्षात्कार के बाद चयन किया जायेगा।