लखीसराय: चोटहा गांव में आंधी-पानी के दौरान करकट गिरने से एक व्यक्ति की मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चोटहा गांव में करकट गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम हेतु शुक्रवार की दोपहर 2:03 पर सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चोटहा गांव निवासी जमुना यादव के पुत्र दानी यादव के रूप में की गई।