लखीसराय: लखीसराय प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार सुप्रिय सुमन को दी गई श्रद्धांजलि, डीएम-एसपी रहे मौजूद
शुक्रवार के अपराह्न 1 बजे लखीसराय स्थित प्रेस क्लब में जिला पत्रकार संघ लखीसराय के बैनर तले एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पत्रकार सुप्रिय सुमन को श्रद्धांजलि दी गई. इस शोक सभा में DM मिथिलेश मिश्रा, SP अजय कुमार के अलावा जिले भर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार शामिल हुए. 2 दिन पूर्व सड़क हादसे में पत्रकार की मौत हुई थी.