लखीसराय: शहर के नया बाजार स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय परिसर में डिप्टी सीएम ने की प्रेस वार्ता
शहर के नया बाजार भाजपा प्रधान कार्यालय परिसर में शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिना नाम लिए हुए आरजेडी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि विपक्ष के डीएनए में जंगलराज और गुंडागर्दी है ।