मोहनलालगंज: धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से धन उगाही करने वाले 02 शातिर अभियुक्त को नगराम पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना नगराम पुलिस टीम ने षड्यन्त्रपूर्वक जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने व फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर अवैध तरीके से धन उगाही व ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त मिश्रीलाल और हरिनाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर ख़ास की सूचना पर दोनों अभियुक्त को अचलीखेड़ा बैराज से गिरफ़्तार किया।