बांसगांव: राप्ती नदी में मछली मारने गए युवक की संदिग्ध हालात में डूबने से मौत, बेलीपार के फरसही गांव में मचा कोहराम
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसही गांव निवासी युवक की राप्ती नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।