फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने ट्रक चालकों से स्मैक खरीदकर राहगीरों को बेचने वाले आरोपी को दबोचा
फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 71 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, गश्त और चेकिंग के दौरान निकसुआ कट के पास वसीम खान (25) निवासी ठिरिया निजावत खां, थाना कैंट को पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट