काशी के इस मंदिर में हर रोज तिल के बराबर बढ़ता है शिवलिंग, ये है मान्यताएं
सोनारपुरा क्षेत्र स्थित तिलभांडेश्वर का प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहां पर स्थापित भगवान भोलेनाथ का विशाल शिवलिंग अपने आप में कई कहानियों को बयां करता है। लेकिन इससे जुड़ी कहानी इसे और अनूठा बनाती है। मान्यता है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग प्रतिदिन एक तिल के बराबर बढ़ता है। यह शिवलिंग स्वयं-भू शिवलिंग है। मान्यता है की काशी नगरी के कण-कण में शिव का वास है।