ढीमरखेड़ा: "सपनों को मिली रफ्तार: उमरियापान संदीपनी स्कूल की छात्राओं को मिली साइकिलें"
कटनी जिले के उमरियापान स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी संदीपनी विद्यालय में प्रदेश शासन की छात्र हितैषी योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए कहा कि शिक्षा ही आत्मनिर्भर भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।