मानपुर: मानपुर में सड़क किनारे रेत-गिट्टी का अंबार, फिर भी रोड स्वीपर मशीन क्यों? क्या सरकारी पैसा दिखावा है?
Manpur, Umaria | May 17, 2026 मानपुर नगर मे नगर परिषद द्वारा इन दिनों ट्रैक्टर मे रोड स्वीपर मशीन लगाकर मुख्य मार्गों की सफाई कराए जाने का दावा किया जा रहा है।जिसका उद्देश्य सड़को से धूल,रेत और मिट्टी हटाकर आमजन को प्रदूषण से राहत देना बताया जा रहा है,लेकिन इसकी जमीनी हकीकत इन दावो से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।बिना ठोस योजना/परिणाम के स्वीपर मशीन चलाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है