गोरखपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध गीता प्रेस अब नई पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए भगवद्गीता का एक खास नया संस्करण प्रकाशित करने जा रहा है। इस नई गीता की सबसे खास बात यह होगी कि संस्कृत के श्लोकों के साथ उनका Roman रूप, हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद भी दिया जाएगा। गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी, खासकर Gen-Z और Gen-Alpha को सनातन साहित्य और गीता से जोड़ना है।
[Gorakhpur]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews