सेवा संकल्प अभियान तहत अभी तक 307 यूनिट रक्तदान हुआ
---
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर से 29 सितंबर तक कुल 307 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया है। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वंयसेवी संस्था के सदस्य सहित आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगावत ने बताया कि जिले में 17 अक्टूबर तक निरंतर रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
डॉ.जुगावत ने बताया कि रक्तदान महादान है, आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करें।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa