आबू रोड: आबूरोड में दस दिवसीय रामलीला का भव्य समापन, राजतिलक के साथ गूंजा जय श्री राम, दर्शकों ने देखी धर्म की अद्भुत प्रस्तुति
आबूरोड न्यू अंबिका कॉलोनी, महावीर टॉकीज के पास आयोजित दस दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव का समापन भगवान राम के राजतिलक के साथ अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर पूरा पंडाल “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।रामलीला मंडल के सचिव ने बताया कि अंतिम दिन की लीला में कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और रावण वध का प्रभावशाली मंचन किया गया।