कोरबा: कोरबा में मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक ₹5 लाख 70 हजार का कोर्ट चालान
Korba, Korba | Jun 19, 2026 यातायात पुलिस ने तेज आवाज और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है। 1 जनवरी 2026 से अब तक चलाए गए विशेष अभियान में कुल 57 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी मामलों को कोर्ट भेजा, जहां से अब तक कुल 5 लाख 70 हजार का जुर्माना लगाया जा चुका है।