Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

सावन के प्रथम सोमवार पर रूद्रप्रयाग जिले के कोटेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता!! सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ तैनात!! सावन के प्रथम सोमवार के अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंच रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम पूरे समय मौके पर तैनात है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को सीधे नदी किनारे नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में एसडीआरएफ के जवान स्वयं बाल्टी और लोटे की मदद से अलकनंदा का जल निकालकर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और एसडीआरएफ की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए शांतिपूर्वक भगवान कोटेश्वर महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

MORE NEWS

जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश के जनपद टिहरी गढ़वाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने के उपरांत सोमवार को विकास भवन सभागार में उनके सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जनपद रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश के जनपद टिहरी गढ़वाल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर स्थानांतरण होने के उपरांत सोमवार को विकास भवन सभागार में उनके सम्मान में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 20, 2026

केदारनाथ धाम में "ऑपरेशन कालनेमि'' तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बिना सत्यापन रह रहे बाबाओं के पुलिस एक्ट में किए गए चालान!!

केदारनाथ धाम की पवित्रता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ''ऑपरेशन कालनेमि'' एवं विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
यह कार्यवाही यात्रा मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तथा पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा संयुक्त रूप से सम्पादित की गई।

अभियान के दौरान केदारनाथ धाम क्षेत्र में रह रहे साधु-संतों एवं बाबाओं के पहचान पत्रों (आधार कार्ड) एवं पुलिस भौतिक सत्यापन की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई ऐसे व्यक्ति/बाबा पाए गए जो बिना किसी पूर्व पुलिस सत्यापन के धाम क्षेत्र में निवास कर रहे थे। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और बिना सत्यापन पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कुल 07 चालान किए गए।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा और धाम की मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार का चेकिंग व सत्यापन अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

केदारनाथ धाम में "ऑपरेशन कालनेमि'' तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बिना सत्यापन रह रहे बाबाओं के पुलिस एक्ट में किए गए चालान!! केदारनाथ धाम की पवित्रता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ''ऑपरेशन कालनेमि'' एवं विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही यात्रा मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तथा पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा संयुक्त रूप से सम्पादित की गई। अभियान के दौरान केदारनाथ धाम क्षेत्र में रह रहे साधु-संतों एवं बाबाओं के पहचान पत्रों (आधार कार्ड) एवं पुलिस भौतिक सत्यापन की गहन जांच की गई। जांच के दौरान कई ऐसे व्यक्ति/बाबा पाए गए जो बिना किसी पूर्व पुलिस सत्यापन के धाम क्षेत्र में निवास कर रहे थे। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और बिना सत्यापन पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कुल 07 चालान किए गए। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि केदारनाथ यात्रा की सुरक्षा और धाम की मर्यादा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार का चेकिंग व सत्यापन अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 20, 2026

देहरादून-मसूरी रोड अगले आदेशों तक आवाजाही के लिए बंद!!

देहरादून-मसूरी रोड अगले आदेशों तक आवाजाही के लिए बंद!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 20, 2026