बिसवां: रेउसा में जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा
Biswan, Sitapur | Apr 10, 2026 रेउसा में जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। यह कार्रवाई रेउसा चौराहे पर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई, जहां संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही थी।जांच के दौरान टीम ने जब लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रालों के चालकों से संबंधित बिल और जरूरी कागजात मांगे गए जो नहीं मिले।