भितरवार: चीनौर पुलिस का एक्शन: भैंस चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
चीनौर पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तेदी का परिचय देते हुए भैंस चोरी के मामले में महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की ओर आरोपी को ककरधा रोड पर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भी दिया गया।