लखीसराय: सदर प्रखंड के बालगुदर संग्रहालय परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का डीएम ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया
सदर प्रखंड क्षेत्र के बालागुड़ा संग्रहालय परिसर में गुरुवार की पूर्वाह्न 10:30 पर सुशासन सप्ताह अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जिला प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सरकार के सभी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करने एवं योजनाओं के संबंध में प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय कार्यशाला का डीएम मिथलेश मिश्र के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।