मंडला: नेहरू पार्क में जोड़ों की मौजूदगी से परिवार परेशान, प्रवेश शुल्क पर भी उठे सवाल
Mandla, Mandla | Apr 8, 2026 नगर पालिका क्षेत्र के प्रमुख नेहरू पार्क में इन दिनों अव्यवस्था के कारण परिवारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के साथ घूमने आने वाले अभिभावकों का कहना है कि पार्क में बैठे किशोर-किशोरियों के कारण माहौल प्रभावित हो रहा है, जिससे परिवारों के लिए सहज रूप से समय बिताना मुश्किल हो गया है। बुधवार को शाम करीब 4 बजे भी पार्क में यही दृश्य दिखा।