दुधि: दुद्धी में ईओ ने नालियों पर अवैध कब्जे देखे, कहा- पुरानी जगह पर ही होगा निर्माण, अतिक्रमण हटाया जाएगा
नगर पंचायत दुद्धी की नई ईओ आकांक्षा गौतम ने वार्ड नंबर 1 और 8 का दौरा किया। उन्होंने साडा की ओर से बन रही सीसी नाली के काम का जायजा लिया। इस दौरान ईओ ने नालियों पर हुए अवैध कब्जों और निर्माण को देखा। इस पर उनका रुख सख्त हो गया। उन्होंने ठेकेदार को साफ निर्देश दिए कि नाली का निर्माण पुरानी जगह पर ही होगा, किसी नई जगह पर नही।