परवलपुर: बेन मोड़ पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच के साथ संदिग्धों से हुई पूछताछ
परवलपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में बेन मोड़ के समीप पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की।अभियान के दौरान छोटे-बड़े सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात सहित अन्य जरूरी द