किशनगंज: मोतीबाग में जहरीली गैस से घुट रही ज़िंदगी, सांस लेना मुश्किल, प्रशासन बना मूकदर्शक
नगर परिषद किशनगंज की लापरवाही ने मोतीबाग क्षेत्र के निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। गुरुवार को 2 बजे स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले 8 दिनों से लगातार कचरे में आग लगी हुई है। तीन किलोमीटर तक धुआं फैल रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अस्थमा के रोगी मोहल्ला छोड़ने को विवश हैं। कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं।