कौशाम्बी: 15 वर्षीय किशोर का बाइक समेत अपहरण, 20 किमी दूर बदमाशों के चंगुल से कूदकर बचाई जान
मुंह और हाथ बांधकर किशोर को ले जा रहे थे बदमाश, रोही ओवरब्रिज के पास मौका पाकर भागा
📍 कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भद्दुरपुर गांव में 15 वर्षीय किशोर प्रशांत शुक्ला पुत्र आशीष शुक्ला के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाश किशोर को उसकी बाइक समेत अगवा कर ले गए और उसका मुंह व हाथ बांध दिए।
बताया जा रहा है कि बदमाश किशोर को लेकर कोखराज थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रोही ओवरब्रिज के पास मौका मिलते ही प्रशांत बाइक से कूदकर बदमाशों के चंगुल से भाग निकला और अपनी जान बचाई।
किशोर ने पास के एक होटल से फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 व भरवारी चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
🔴 सवाल: आखिर कि�