बिछिया: बिछिया विधानसभा के अंजनिया की ध्रुवी को मिला नया जीवन, सफल हृदय सर्जरी से लौटी मुस्कान!
बिछिया ब्लॉक के अंजनिया से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई l शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम से प्राप्त जानकारी अनुसार, 11वर्षीय ध्रुवी सोनी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से हृदय रोग के उपचार में बड़ी सहायता मिली है। स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद टीम नें बीमारी पहचान कीl