Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image

'मां, अगली बार आऊंगा तो शादी की बात पक्की करूंगा': ड्यूटी पर जाने से पहले किया था वादा, असम विमान क्रैश में अलीगढ़ के जवान की मौत मां, अपना ध्यान रखना। अगली बार छुट्टी पर आऊंगा तो बैठकर शादी की बात पक्की करेंगे। अभी लड़की देख ली है। ये आखिरी शब्द थे अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा के। असम में विमान क्रैश में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा की मौत की खबर से बूढ़ी मां बेखबर है। भाइयों को 12 साल पहले पिता की मौत के बाद से डर है कि मां कहीं ये सदमा न बर्दाश्त कर पाए। जितेंद्र एयरफोर्स में सार्जेंट थे। उन्होंने 5 दिन पहले ही छुट्टी के बाद ड्यूटी जॉइन की थी। दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में जितेंद्र के साथ 4 और लोगों की मौत हो गई थी। जितेंद्र का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम तक आने की संभावना है। अलीगढ़ के टप्पल इलाके के सालपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र शर्मा (31) 7 भाई-बहन थे। वह अपने घर में सबसे छोटे थे। अभी घर में उनकी मां राजेश्वरी देवी के अलावा 2 बड़े भाई रमाकांत और भूपेंद्र रहते हैं। जितेंद्र का भारतीय वायुसेना में 1 जनवरी, 2015 को सिलेक्शन हुआ था। करीब 11 साल तक उन्होंने राष्ट्र सेवा की। जितेंद्र के पिता करुआ शर्मा का 12 साल पहले निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मां राजेश्वरी देवी ने सभी बच्चों का पालन-पोषण किया। घरवालों ने बताया-जितेंद्र हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आए थे। 5 जून को वह ड्यूटी पर लौटे थे। घर में उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने शादी के लिए लड़की भी देखी थी। परिवार जल्द ही विवाह की तैयारियां शुरू करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। 72 वर्षीय बूढ़ी मां से छिपाया गया है कलेजे के टुकड़े का गम जितेंद्र के बड़े भाई भूपेंद्र शर्मा ने कहा- मां पूछती है-आज जितेंद्र का फोन क्यों नहीं आया। तो मैंने कहा- वह जहाज पर ड्यूटी पर हैं, इसलिए व्यस्त हैं। मां राजेश्वरी देवी (72) को गहरे सदमे से बचाने के लिए पूरे गांव ने मिलकर इस दुखद खबर को उनसे छिपा रखा है। घर के भीतर महिलाओं के जाने पर रोक लगा दी गई है ताकि मां को भनक न लग सके। चारों बहनें अपने-अपने घरों में सिसक रही हैं। उनका बस एक ही दर्द है- हम खुद को कैसे संभालें, कितनी देर अपने आंसू रोकें और मां को कैसे बताएं कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा। भाई को दूल्हा देखने का सपना रह गया अधूरा बड़े भाई रमाकांत भारद्वाज ने बताया- अलीगढ़ की ही एक युवती से जितेंद्र के शादी की बात चल रही थी, जो चंडीगढ़ में प्रोफेसर हैं और एएमयू की छात्रा रही हैं। लंबे समय बाद जितेंद्र ने शादी के लिए हां की थी, जिससे पूरे परिवार में उत्साह था। चारों बहनें इस बात से बेहद उत्साहित थीं कि वे अपने भाई को दूल्हे के रूप में देखेंगी और बारात धूमधाम से निकालेंगी, लेकिन बहनों का भाई के सिर पर सेहरा सजाने का सपना अब हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

MORE NEWS

अगर बिल्डिंग रेंट पर लेकर चला रहे प्रतिष्ठान तो मालिक से नक्शा और एनओसी की कॉपी अवश्य लें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है

अगर बिल्डिंग रेंट पर लेकर चला रहे प्रतिष्ठान तो मालिक से नक्शा और एनओसी की कॉपी अवश्य लें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है

Farrukhabad, Farrukhabad | Jun 23, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज द्वारा कोतवाली कायमगंज क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा, शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त की गई। #FatehgarhPolice https://t.co/XSpWjLMqyJ

अपर पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज द्वारा कोतवाली कायमगंज क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा, शांति, सौहार्द व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुख्य मार्गो पर पैदल गश्त की गई। #FatehgarhPolice https://t.co/XSpWjLMqyJ

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

आज दिनांक 23.06.2026 को जिलाधाकारी फर्रूखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा एनकार्ड (NCORD) समिति की बैठक का आयोजन किया गया एवं सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगणों को......
▪️बैठक के दौरान नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विभागों को समन्वित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश।
▪️ जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश।
▪️ मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने हेतु नियमित निरीक्षण एवं सघन चेकिंग के निर्देश।
▪️ सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य उपलब्धता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। #fatehgarhpolice

आज दिनांक 23.06.2026 को जिलाधाकारी फर्रूखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा एनकार्ड (NCORD) समिति की बैठक का आयोजन किया गया एवं सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगणों को...... ▪️बैठक के दौरान नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विभागों को समन्वित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश। ▪️ जनपद के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश। ▪️ मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने हेतु नियमित निरीक्षण एवं सघन चेकिंग के निर्देश। ▪️ सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य उपलब्धता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। #fatehgarhpolice

Farrukhabad, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

'मां, अगली बार आऊंगा तो शादी की बात पक्की करूंगा': ड्यूटी पर जाने से पहले किया था वादा, असम विमान क्रैश में अलीगढ़ के जवान की मौत मां, अपना ध्यान रखना। अगली बार छुट्टी पर आऊंगा तो बैठकर शादी की बात पक्की करेंगे। अभी लड़की देख ली है। ये आखिरी शब्द थे अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा के। असम में विमान क्रैश में अलीगढ़ के जितेंद्र शर्मा की मौत की खबर से बूढ़ी मां बेखबर है। भाइयों को 12 साल पहले पिता की मौत के बाद से डर है कि मां कहीं ये सदमा न बर्दाश्त कर पाए। जितेंद्र एयरफोर्स में सार्जेंट थे। उन्होंने 5 दिन पहले ही छुट्टी के बाद ड्यूटी जॉइन की थी। दरअसल, शनिवार सुबह 10 बजे भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में जितेंद्र के साथ 4 और लोगों की मौत हो गई थी। जितेंद्र का पार्थिव शरीर रविवार देर शाम तक आने की संभावना है। अलीगढ़ के टप्पल इलाके के सालपुर गांव के रहने वाले जितेंद्र शर्मा (31) 7 भाई-बहन थे। वह अपने घर में सबसे छोटे थे। अभी घर में उनकी मां राजेश्वरी देवी के अलावा 2 बड़े भाई रमाकांत और भूपेंद्र रहते हैं। जितेंद्र का भारतीय वायुसेना में 1 जनवरी, 2015 को सिलेक्शन हुआ था। करीब 11 साल तक उन्होंने राष्ट्र सेवा की। जितेंद्र के पिता करुआ शर्मा का 12 साल पहले निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मां राजेश्वरी देवी ने सभी बच्चों का पालन-पोषण किया। घरवालों ने बताया-जितेंद्र हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आए थे। 5 जून को वह ड्यूटी पर लौटे थे। घर में उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने शादी के लिए लड़की भी देखी थी। परिवार जल्द ही विवाह की तैयारियां शुरू करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। 72 वर्षीय बूढ़ी मां से छिपाया गया है कलेजे के टुकड़े का गम जितेंद्र के बड़े भाई भूपेंद्र शर्मा ने कहा- मां पूछती है-आज जितेंद्र का फोन क्यों नहीं आया। तो मैंने कहा- वह जहाज पर ड्यूटी पर हैं, इसलिए व्यस्त हैं। मां राजेश्वरी देवी (72) को गहरे सदमे से बचाने के लिए पूरे गांव ने मिलकर इस दुखद खबर को उनसे छिपा रखा है। घर के भीतर महिलाओं के जाने पर रोक लगा दी गई है ताकि मां को भनक न लग सके। चारों बहनें अपने-अपने घरों में सिसक रही हैं। उनका बस एक ही दर्द है- हम खुद को कैसे संभालें, कितनी देर अपने आंसू रोकें और मां को कैसे बताएं कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा। भाई को दूल्हा देखने का सपना रह गया अधूरा बड़े भाई रमाकांत भारद्वाज ने बताया- अलीगढ़ की ही एक युवती से जितेंद्र के शादी की बात चल रही थी, जो चंडीगढ़ में प्रोफेसर हैं और एएमयू की छात्रा रही हैं। लंबे समय बाद जितेंद्र ने शादी के लिए हां की थी, जिससे पूरे परिवार में उत्साह था। चारों बहनें इस बात से बेहद उत्साहित थीं कि वे अपने भाई को दूल्हे के रूप में देखेंगी और बारात धूमधाम से निकालेंगी, लेकिन बहनों का भाई के सिर पर सेहरा सजाने का सपना अब हमेशा के लिए अधूरा रह गया। - Farrukhabad News