होड़ल | संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित समरसता संकल्प यात्रा होड़ल पहुंची, विधायक हरेंद्र सिंह ने किया स्वागत
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा रविवार को होड़ल पहुंची।
होड़ल पहुंचने पर होड़ल के विधायक हरेंद्र सिंह ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं पर फूलों की वर्षा की गई और गुरु रविदास महाराज जी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी ने समाज को समरसता, भाईचारा, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनका संदेश है - मन चंगा तो कठौती में गंगा। जात-पात से ऊपर उठकर सभी को एक समान समझना ही सच्ची समरसता है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि गुरु रविदास जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प है।
बता दें, यह यात्रा 18 नव�
Palwal, Palwal | Nov 29, 2026