लोहरदगा: लोहरदगा में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शान से लहराया तिरंगा, युवा पीढ़ी को देशहित में आत्ममंथन का संदेश
लोहरदगा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे बीएस कॉलेज स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।