हेरहंज: बालूमाथ रेलवे ओवर ब्रिज के पास दो हाईवा वाहनों की टक्कर, चालक घायल
चंदवा मार्ग पर बालूमाथ रेलवे ओवर ब्रिज के पास दो हाईवा वाहनों के बीच हुई टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत डीही मुरूप गांव निवासी मोहम्मद क्यूम अंसारी के पुत्र मोहम्मद सैफ के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर अवस्था में बालूमाथ CHC लाया गया। जहां पर डॉ चंदन कुमार द्वारा इलाज किया गया l