महाराजगंज: हरदोई में सर्पदंश का शिकार हुई युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
16 अगस्त रविवार की शाम 5:00 बजे एक युवती सर्प दंश का शिकार हो गई जिसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवती अपने घरेलू कार्य में कन्नड़ा निकालने के लिए गई हुई थी। तभी उसे एक सर्प में डस लिया। युवती की चीख पुकार सुनकर पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया है।