मऊरानीपुर: विकास के दावों की खुली पोल! खिरक बरबार के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं
झांसी के बंगरा क्षेत्र स्थित कटेरा देहात के खिरक बरबार गांव में पक्की सड़क न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान कच्चे रास्तों पर पानी और कीचड़ भरने से महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।