कासगंज: विकास भवन सभागार में डीएम ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई हुई। डीएम ने बैठक के दौरान टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड व टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा कर योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत फॉगिंग व सफाई कार्य तेज करने को भी कहा।