दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लहेरियासराय से शत प्रतिशत मतदान हेतु निकाला गया कैंडल मार्च
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम से शत प्रतिशत मतदान हेतु कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह कैंडल मार्च नेहरू स्टेडियम से हाजमा चौक होते हुए लहेरियासराय टावर से आगे समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में कई विभाग के आधिकारी व पदाधिकारी सहित 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।