दरभंगा: DEO एवं SSP ने लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण , दिए कई आवश्यक निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त रूप से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। बाजार समिति ,मखाना अनुसंधान केंद्र ,कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय सहित अन्य जगहों का औचक निरीक्षण किया।