दरभंगा: मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए लॉन्च करेगा पोर्टल,परीक्षा नियंत्रक ने मीडिया को जानकारी
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग कुलपति प्रो संजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में छात्रों की समस्याओं के निदान को लेकर त्वरित पहल कर रहा है। परीक्षा- नियंत्रक डा विनोद कुमार ओझा ने बताया कि विगत तीन महीने में परीक्षा विभाग में कई परिवर्तन हुए हैं। परीक्षा फल प्रकाशन में होने वाली त्रुटियों पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया गया है।