दरभंगा: सदर थाना पुलिस ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च , मतदाताओं से शांतिपूर्ण वोट करने की अपील
सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च पूरे थाना क्षेत्र में निकाला गया। जहां लोगों से शांतिपूर्ण रूप से मतदान करने की अपील की है। इस फ्लैग मार्च में बाहर से आए बटालियन की जवान भी शामिल हुए जिन्होंने क्षेत्र का जायजा लिया।