गोविंदगढ़: फाहरी के साइबर ठग की पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया के युवक का न्यूड वीडियो बनाया, पति ने किया ब्लैकमेल, पुलिस ने दी दबिश
गोविंदगढ़ थाना इलाके के साइबर ठग की पत्नी के द्वारा ऑस्ट्रेलिया के युवक का न्यूड वीडियो बनाया गया। ऑस्ट्रेलिया की युवक ने गोविंदगढ़ पुलिस को फोन किया। बुधवार को पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर साइबर ठग के घर पर दबिश दी । पुलिस को देखकर साइबर ठग भाग गए, हालांकि उसकी पत्नी के पास से पुलिस ने मोबाइल को बरामद कर लिया।