जबलपुर: लार्डगंज में ई-रिक्शा बने सिरदर्द, सुपरमार्केट से फव्वारा मार्ग तक जाम; SP के आदेश पर पुलिस एक्शन में
त्योहारी सीजन में बाजारों की रौनक बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है। इसी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के कड़े निर्देशों के बाद शुक्रवार रात लगभग 9 बजे से लार्डगंज की पुलिस खुद सड़कों पर उतर आई, त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को राहत देने और यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है