कुर्था: धमौल के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सात दिवसीय स्किल ट्रेनिंग का समापन, उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं सम्मानित
Kurtha, Arwal | Aug 22, 2026 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमौल में सात दिवसीय महिंद्रा प्राइड क्लासरूम कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम 12 अगस्त से नंदी फाउंडेशन एवं महिंद्रा राइज के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू स्किल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।