उज्जैन: पुलिसकर्मी सलीम मोहम्मद की सेवानिवृत्ति व जन्मदिन पर हुआ स्नेह मिलन समारोह, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश 👮♂️💐
पुलिस विभाग में लंबी सेवाएं देने वाले सलीम मोहम्मद की सेवानिवृत्ति और जन्मदिन के अवसर पर उल्लासपूर्ण स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि DIG नवनीत भसीन समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने सलीम मोहम्मद का उपहारों से सम्मान किया। समारोह में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आमजनों को हेलमेट भी बांटे गए। उनकी बेटी गुलनाज बी ने माता-पिता को मिले इस सम्मान को पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
#UjjainNews #MPPolice #Farewell #RoadSafety #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 21, 2026